Allah Not Allowed EatMeat

अल्लाह/प्रभु ने हम मनुष्यों के खाने के लिए फलदार वृक्ष तथा बीजदार पौधे दिए हैं, मांस खाने का आदेश नहीं दिया।
एक तरफ तो आप भक्ति करते हो, और दूसरी तरफ आप बेजुबान निर्दोष जानवरों की हत्या कर उनका मांस खाते हो। सभी जीव परमात्मा की प्यारी आत्मा है, तो फिर मांस खाने से परमात्मा प्राप्ति कैसे होगी?

जीव हिंसा करे,प्रकट पाप सिर होय।
पुनि ऐसे पाप ते, भिस्त गया ना कोय।।

परमात्मा कबीर जी कहते हैं कि जींस हिंसा करने से पाप ही लगता है। ऐसा महापाप करके भिस्त (स्वर्ग) कोई नहीं गया। तो फिर हे भोले मानव फिर ऐसा महापाप क्यों करता है।

मांस मछलियां खात है, सुरापान से हेत।
 ते नर नरकै जाएंगे, मात पिता समेत।।

परमेश्वर कबीर जी कहते हैं की जो जीव हत्या करता है,मांस खाते हैं, वह अपराधी आत्मा मृत्यु उपरांत नरक में जाएंगे, साथ ही मात-पिता भी नरक में जाएंगे।

कबीर, 
तिलभर मछली खायके, कोटि गऊ दे दान। 
काशी करौंत ले मरे, तो भी नरक निदान।।

तिल के समान भी मछली खाने वाले चाहे करोड़ो गाय दान कर लें, चाहे काशी कारोंत में सिर कटा ले वे नरक में अवश्य जाएंगे
 आज़ का मानव समाज मांस खाकर महापाप का भागी बन रहा है।
कभी सोचा है कि, अगर मांस खाने से परमात्मा प्राप्ति होती, तो सबसे पहले मांसाहारी जानवरों को होती, जो केवल मांस ही खाते हैं।
मांस खाकर आप परमात्मा के बनाएं विधान को तोड़कर परमात्मा के दोषी बन रहे हो। ऐसा करने वाले को नरक में डाला जाता है।

Comments

Popular posts from this blog

सच्चा सतगुरु कौन

सतलोक चलना है

AlmightyGod In TheBible